यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले

लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 2 मिनट का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला सूची में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों में तैनात क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को दूसरे जनपदों में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

जारी सूची के मुताबिक, शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर, सुजीत कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल भेजा गया है। अतुल कुमार सिंह प्रथम को अमेठी से महराजगंज, महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा और रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह नीलेश मिश्रा को गोरखपुर, प्रवीण कुमार सिंह को हापुड़, राजेश कुमार सिंह को शाहजहांपुर और कुलदीप कुमार गुप्ता को मुजफ्फरनगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में भी बदलाव

कमिश्नरेट स्तर पर भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। विवेक यादव, अरविंद कुमार प्रथम और अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस अकादमी, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में भेजा गया है। बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर और रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा भेजा गया है।

दो अधिकारियों के तबादले निरस्त

इस फेरबदल में दो अधिकारियों के पूर्व में प्रस्तावित स्थानांतरण भी निरस्त किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद और अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर के लिए किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

417893.jpg417895.jpg

और खबरें

देशज उत्सव' के मंच पर साकार हुआ लोक संस्कृति का भारत, मालिनी अवस्थी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह
देश

देशज उत्सव' के मंच पर साकार हुआ लोक संस्कृति का भारत, मालिनी अवस्थी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

लोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

News Nation Today Admin

यूपी अब एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ब्रह्मोस मिसाइल वाला प्रदेश बन रहा: पीएम मोदी
देशLIVE

यूपी अब एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ब्रह्मोस मिसाइल वाला प्रदेश बन रहा: पीएम मोदी

बोले प्रधानमंत्री- एक समय यूपी के युवाओं के सामने अवसरों की कमी थी, डबल इंजन सरकार ने बदली प्रदेश की तस्वीर

News Nation Today Admin