ब्रेकिंग:आगरा में आकाश आनंद ने भरी हुंकार, बसपा प्रत्याशी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

बसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के युवा नेता आकाश आनंद ने आगरा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी हुंकार भरी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पार्टी प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाने की अपील की। उनके आगरा पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

एत्मादपुर में सर्वेश बघेल के समर्थन में आकाश आनंद की रैली, भाजपा-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बसपा ने आगरा में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। रविवार को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने पार्टी प्रत्याशी सर्वेश बघेल के समर्थन में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने सर्वेश बघेल को जिताने और बसपा प्रमुख मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

आकाश आनंद ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के मुद्दे पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने विकास के दावों और विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने भर्ती और पेपर लीक की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दोनों दलों को भाजपा की बी टीम बताया। आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा को अयोध्या, सपा को इटावा और सैफई से मोहब्बत है, जबकि बसपा को आगरा से मोहब्बत है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर आगरा का विकास कराया जाएगा। सभा के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और सर्वेश बघेल की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन
राज्य

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन

पद की आस लगाए बैठे युवा नेताओं का बढ़ रहा इंतजार; संगठनात्मक गतिविधियों पर भी पड़ रहा असर

News Nation Today Admin