राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राजा भैया के पैतृक आवास बेंती में आयोजित रामकथा में शामिल नहीं हो पाने पर छलका पत्नी भानवी सिंह का दर्द
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रखी अपनी बात
प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने मन की पीड़ा जाहिर की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह राजा भैया की धर्मपत्नी हैं और धर्मपत्नी होने के नाते अपने और पति के बीच किसी भी तरह की दूरी स्वीकार नहीं करतीं।
दरअसल, राजा भैया के पैतृक आवास बेंती में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन हुआ। 21 नवंबर को दिव्य दरबार भी लगा। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की इच्छा भानवी सिंह और उनकी दोनों बेटियों की भी थी। हालांकि, वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।
भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जवाब में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि उनकी भी इच्छा थी कि वह इस पावन रामकथा में राजा भैया के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करें और पूरा परिवार एक साथ धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। लेकिन जिस दूसरी महिला के कारण वर्षों पहले उन्हें अपने ही घर से बाहर होना पड़ा, उसी वजह से आज रामकथा जैसे पवित्र अवसर पर भी उन्हें और उनकी बेटियों को घर वापस नहीं आने दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वह राजा भैया की धर्मपत्नी हैं और धर्मपत्नी होने के नाते अपने और उनके बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करतीं।
तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन
गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी सिंह के वैवाहिक रिश्तों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला दिल्ली की अदालत में विचाराधीन है। दोनों की शादी वर्ष 1995 में हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। भानवी सिंह की इस पोस्ट के बाद राजा भैया के पारिवारिक विवाद को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin