ब्रेकिंग:शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: अपडेट: 1 मिनट का पाठ
  • कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला; विवाद के बाद मुन्ना नवादा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान शाहजहांपुर में सार्वजनिक मंच पर सामने आ गई। शुक्रवार को आयोजित संविधान बचाओ संवाद रैली में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में ही दो कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। माइक पर बोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दरअसल, लोधीपुर स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित रैली में कटरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा और जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के बीच विवाद हुआ। बताया गया कि मुन्ना नवादा ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। इसको लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई।

बाद में जब जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता माइक लेकर संबोधन करने पहुंचे तो मुन्ना नवादा ने फिर अपनी बात उठाई। इस पर जिलाध्यक्ष नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया।

इस घटनाक्रम के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया। वर्ष 2022 में कटरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मुन्ना सिंह नवादा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को भेजा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने का निर्णय लेने की बात कही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक तालमेल और नेताओं के बीच आपसी समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन
राज्य

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन

पद की आस लगाए बैठे युवा नेताओं का बढ़ रहा इंतजार; संगठनात्मक गतिविधियों पर भी पड़ रहा असर

News Nation Today Admin