ब्रेकिंग:2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 2 मिनट का पाठ
  • अकबरपुर में मनोज कुमार वर्मा और जलालपुर में दयाराम राजभर पर दांव, कभी बसपा का गढ़ रहे अंबेडकरनगर में पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने की कवायद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नौ विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इस सूची में अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी की सीटें शामिल हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही बसपा ने इन क्षेत्रों में संगठन और चुनावी गतिविधियों को गति देने के संकेत दिए हैं।

प्रत्याशियों के चयन में सबसे ज्यादा चर्चा अंबेडकरनगर की पांच विधानसभा सीटों को लेकर है। कभी बसपा का मजबूत राजनीतिक आधार रहे इस जिले में पार्टी ने अकबरपुर, कटेहरी, आलापुर, जलालपुर और बीकापुर सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। बसपा की रणनीति को मायावती के पुराने राजनीतिक प्रभाव और जिले में पार्टी के परंपरागत सामाजिक आधार से जोड़कर देखा जा रहा है।

अंबेडकरनगर में पुराने राजनीतिक आधार को फिर मजबूत करने की कोशिश

अंबेडकरनगर की राजनीति में बसपा के लिए अकबरपुर और जलालपुर सीटें खास महत्व रखती हैं। अकबरपुर से मनोज कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर कभी बसपा के प्रभावशाली नेता रहे रामअचल राजभर का राजनीतिक वर्चस्व रहा है। वहीं जलालपुर से दयाराम राजभर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी का विधायक है।

कटेहरी सीट से मारुति मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं आलापुर से केडी गौतम को फिर से मौका दिया गया है। पार्टी के इस फैसले को जिले में अपने पुराने संगठनात्मक आधार को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

चार जिलों की नौ सीटों पर ये प्रत्याशी

| विधानसभा सीट | घोषित प्रत्याशी |

| -------------- | ------------------------- |

| बीकापुर | जितेंद्र सिंह बबलू |

| कटेहरी | मारुति मिश्रा |

| आलापुर | केडी गौतम |

| अकबरपुर | मनोज कुमार वर्मा |

| जलालपुर | दयाराम राजभर |

| लम्भुआ | शैलेंद्र कुमार सिंह |

| सुल्तानपुर सदर | इम्तियाज अहमद उर्फ भुट्टो |

| जयसिंहपुर | मधुलता वर्मा |

| बाराबंकी सदर | मोहम्मद मुबासिर |

बसपा की ओर से इतनी पहले प्रत्याशियों के नाम घोषित करना 2027 के चुनाव को लेकर उसकी तैयारियों का संकेत है। पार्टी अब घोषित उम्मीदवारों के जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। हालांकि, चुनाव तक इन नामों में बदलाव होता है या यही उम्मीदवार मैदान में बने रहते हैं, यह देखना होगा।

और खबरें

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन
राज्य

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम के इंतजार में ठंडा पड़ रहा युवाओं का जोश, गठन में देरी से कार्यकर्ता बेचैन

पद की आस लगाए बैठे युवा नेताओं का बढ़ रहा इंतजार; संगठनात्मक गतिविधियों पर भी पड़ रहा असर

News Nation Today Admin