ब्रेकिंग:यूपी अब एक्सप्रेसवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ब्रह्मोस मिसाइल वाला प्रदेश बन रहा: पीएम मोदी

बोले प्रधानमंत्री- एक समय यूपी के युवाओं के सामने अवसरों की कमी थी, डबल इंजन सरकार ने बदली प्रदेश की तस्वीर

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास और बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के विकास को गति दे रहा है। एक समय था, जब प्रदेश के युवाओं के सामने अवसरों की बहुत कमी थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामूहिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लोग गर्व से अपनी पहचान एक्सप्रेसवे और इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले प्रदेश के रूप में बताते हैं।

411720.jpg

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं और बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र भी तेजी से फल-फूल रहा है। विकास के इन कार्यों से उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण को उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जिस ब्रह्मोस की आज सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और जो दुश्मन की नींद उड़ाने की ताकत रखती है, उसका निर्माण भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सुरक्षा का वातावरण तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का एहसास और समृद्धि का विश्वास ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।

और खबरें