देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
लोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लखनऊ। देश की विविध लोक संस्कृतियों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक शनिवार को गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में देखने को मिली। यहां आयोजित दो दिवसीय 'देशज उत्सव' के दूसरे दिन देशभर से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर कहीं राजस्थान का घूमर और तेरह ताली देखने को मिला तो कहीं महाराष्ट्र की लावणी, गुजरात का भवई और उत्तर प्रदेश का पारंपरिक लोकनाट्य नकटौरा आकर्षण का केंद्र बना। पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी मंच पर पहुंचीं और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

योगी सरकार की ओर से लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत आयोजित इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को एक साझा मंच मिला। कार्यक्रम में 'हमरे अंचला के छइयां जुड़ाल्या बलमा' जैसे लोकगीतों ने श्रोताओं को अपनी मिट्टी की खुशबू का अहसास कराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पारंपरिक लोकनाट्य नकटौरा की प्रस्तुति ने लोगों को खूब आनंदित किया। आल्हा गायिका संजू बघेल ने अपनी दमदार आवाज में 'दुखियों के दुख हरने वाली' गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विवाह गीत 'नगर में खुशियां' और 'रघुपति राघव राजा राम' की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।
एक मंच पर दिखे देशभर के लोक संस्कृति के रंग
देशज उत्सव के मंच पर भारतीय संस्कृति की विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। राजस्थान की तेरह ताली, चकरी और घूमर, गुजरात का भवई, महाराष्ट्र की लावणी, सिक्किम का याक छम और सिंघी छम, मध्य प्रदेश का गेंड़ी जनजातीय लोकनृत्य, पश्चिम बंगाल का छऊ पुरुलिया, पंजाब के लोकगीत और ओडिशा का बोंडा जनजातीय लोकनृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के धोबिया लोकनृत्य और नौटंकी के साथ केरल की कथकली ने भी भारतीय परंपराओं के विविध रंगों को जीवंत किया।
15 वर्षों की सांस्कृतिक साधना का परिणाम है देशज उत्सव
सोन चिरैया की 15 वर्षों की सांस्कृतिक साधना से उपजा देशज उत्सव भारतीय मिट्टी की महक, लोक जीवन की लय और सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित पहल है। इसके जरिए देश के अलग-अलग प्रांतों के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य लोकगीत, लोकनृत्य और लोकनाट्य के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना भी है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ ही कलाकारों को पहचान और प्रोत्साहन देने का काम करते हैं। भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। देशज उत्सव इसी विविधता में एकता की भावना को मजबूत कर रहा है।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मांडवी सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशLIVEबोले प्रधानमंत्री- एक समय यूपी के युवाओं के सामने अवसरों की कमी थी, डबल इंजन सरकार ने बदली प्रदेश की तस्वीर
News Nation Today Admin