देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना
देवरिया। लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री रजनी पाण्डेय ने देवरिया जिले के बड़हरा स्थित अपने पैतृक क्षेत्र में उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर अपना चार दिवसीय छठ व्रत पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव और पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और छठी मइया से परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इसी क्रम में रजनी पाण्डेय ने भी छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मइया की पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपराओं का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर रजनी पाण्डेय ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना हमें ऊर्जा, सकारात्मकता और लोककल्याण की प्रेरणा देती है। छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने छठ महापर्व पर व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकजुटता और लोकपरंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है। देवरिया के बड़हरा में छठ पर्व के अवसर पर भक्तिमय माहौल के बीच सूर्योपासना और छठी मइया के जयकारों से वातावरण श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin