देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के चर्चित धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण में 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। एसटीएफ की सात पेज की जांच रिपोर्ट में इन 13 डॉक्टरों के नाम शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।
कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी गठित की गई है। इसमें KGMU की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद और कुलसचिव रीना सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा ओबीसी और अनुसूचित जाति वर्ग से एक-एक शिक्षक सदस्य को नामित किया गया है। कमेटी में KGMU के दो शिक्षक और दो सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
कमेटी की पहली बैठक जल्द होने की संभावना है। इसमें एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin