देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
संस्था की 90 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा और लखनऊ में 72 वर्षों की सेवाओं का उत्सव
आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग से समाज में संस्कार व सद्भाव मजबूत करने का संदेश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक यात्रा और लखनऊ में 72 वर्षों की अविस्मरणीय सेवाओं के उपलक्ष्य में ‘नवदशकोत्सव’ समारोह का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में नवनिर्मित ‘गुलजार उपवन (दिव्य संस्कृति भवन)’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्था की आध्यात्मिक सेवाओं और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार में उसके योगदान की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था ने आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग, आत्मिक शांति और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। संस्था की नौ दशक की यात्रा सेवा, समर्पण, आध्यात्मिक चेतना और विश्व कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी बहनों और भाइयों को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। ब्रह्माकुमारी संस्था इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान और पवन सिंह चौहान, विधायक ओपी श्रीवास्तव और योगेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्रह्माकुमारी संस्था के माउंट आबू स्थित सचिव मृत्युंजय भाई, ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम की निदेशिका आशा दीदी, लखनऊ की क्षेत्रीय संचालिका राधा दीदी, प्रयागराज की क्षेत्रीय संचालिका मनोरमा दीदी और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका मंजू दीदी समेत संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
नवदशकोत्सव के माध्यम से संस्था ने अपनी आध्यात्मिक विरासत, सेवा परंपरा और मानव कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin