देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
आरएसएस के दीपावली मिलन समारोह में बोले अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा
अयोध्या दीपोत्सव की चमक पूरी दुनिया में फैल रही
सीएमएस गोमती नगर विस्तार में आयोजित कार्यक्रम में 1300 से अधिक लोगों की सहभागिता

लखनऊ, 10 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लखनऊ महानगर की ओर से मंगलवार को सीएमएस, गोमती नगर विस्तार परिसर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल रहे। समारोह में मलूकपीठाधीश्वर पूज्य संत राजेंद्र दास का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।
मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल ने दीपावली मिलन समारोह में आगामी सूर्यषष्ठी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पर्वों और परंपराओं ने विभिन्न संघर्षों के बावजूद देश की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा है। हमारे पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे समाज और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी छिपा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक एकता को तोड़ने के अनेक प्रयास हुए, लेकिन हमारी परंपराओं ने समाज को जोड़कर रखा। इन्हें जीवित रखते हुए अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने गोरखपुर में नानाजी देशमुख की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में हजारों लोगों की सहभागिता सामाजिक समरसता और सामूहिकता का उदाहरण है। लखनऊ में दीपावली और होली मिलन जैसे कार्यक्रम भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का प्रत्येक दिन विशेष महत्व रखता है। अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की चमक आज पूरी दुनिया में फैल रही है। इसके माध्यम से भारत की एकता, समन्वय और पुरुषार्थ का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 836 द्वीपों वाले अंडमान-निकोबार में स्थित सेलुलर जेल में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान की गाथाएं देखकर हर व्यक्ति भावुक हो जाता है। दीपावली मिलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के एकीकरण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय सह गौ-संवर्धन संयोजक नवल किशोर जी ने कहा कि समाज परिवर्तन के लिए स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें अपने उत्सवों और परंपराओं को केवल आयोजनों तक सीमित न रखकर उन्हें जीवन में उतारना चाहिए।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत दुर्गा देवी पर आधारित नृत्य-नाटिका के साथ गायन और वादन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन में करीब 1300 लोगों ने सहभागिता की। इनमें मातृशक्ति, बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, सह प्रांत संघचालक सुनीत खरे, विभाग संघचालक अरविंद जैन, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, विधायक नीरज वोरा, ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी पवन चौहान, पद्मश्री रामशरण वर्मा, पद्मश्री सुधा सिंह, पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश महासचिव संजय राय, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, अपर महाधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी, सीएमएस निदेशक गीता गांधी, प्रशांत भाटिया और विभाग प्रचारक अनिल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin