ब्रेकिंग:मौलाना का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- दो नावों पर सवार हैं सपा प्रमुख, कांग्रेस जैसा होगा हश्र

2027 चुनाव से पहले मौलाना साजिद रशीदी ने साधा निशाना, कहा- अवसरवाद की राजनीति अखिलेश को ले डूबेगी

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सियासी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दो नावों पर सवार हैं। उनकी राजनीति में स्पष्टता नहीं है और अगर यही स्थिति रही तो उनका भी कांग्रेस जैसा हश्र हो सकता है।

मौलाना ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव एक तरफ मुसलमानों के समर्थन की राजनीति करते हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदुत्व और दूसरे राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अवसरवादिता ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। अब मुसलमान भी राजनीतिक दलों की रणनीति और उनके व्यवहार को समझने लगे हैं।

मौलाना ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती होगा। केवल बयानों और चुनावी समीकरणों के सहारे मुस्लिम समाज का समर्थन हासिल करना आसान नहीं होगा।

और खबरें