देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लगातार तीसरी बार टॉप-3 में बनाई जगह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम को किया सम्मानित
लखनऊ। स्वच्छता के क्षेत्र में नवाबी नगरी लखनऊ ने एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैंकिंग में लखनऊ ने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही लखनऊ ने लगातार तीसरी बार देश के टॉप-3 स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बरकरार रखी है। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी लखनऊ को तीसरा स्थान मिला था।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।
इस वर्ष के सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापत्तनम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश का जबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में देशभर के बड़े शहरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।
43 मानकों पर परखी गई शहरों की स्वच्छता
स्वच्छ सर्वेक्षण के दसवें संस्करण में देशभर के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। शहरों का मूल्यांकन 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर किया गया। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, शौचालयों की उपलब्धता, गंदे पानी का प्रबंधन और नागरिकों की प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे।
इस बार नागरिकों के फीडबैक, पर्यटन एवं विरासत स्थलों की सफाई और जल निकायों की स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया गया। मूल्यांकन के लिए तीन हजार से अधिक प्रशिक्षित सर्वेक्षकों की टीमें लगाई गई थीं।
नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि
लखनऊ को मिला यह सम्मान नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस रैंकिंग को बरकरार रखने के साथ शहर के सामने कचरा निस्तारण, सड़कों की नियमित सफाई, जलभराव और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने की चुनौती भी है।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin