ब्रेकिंग:2027 के चुनावी रण में उतरेंगी पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पूर्व पत्नी हैं स्वाति

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता के संकेत दिए हैं। दयाशंकर सिंह की पूर्व पत्नी स्वाति सिंह ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

स्वाति सिंह ने साफ किया है कि उनकी पहली और आखिरी पसंद लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट है। उनका कहना है कि उन्होंने इस क्षेत्र में पांच साल तक काम किया है और यहां से चुनाव लड़ना उनका अधिकार है।

उन्होंने 2022 में टिकट काटे जाने पर भी सवाल उठाए। स्वाति सिंह के मुताबिक, उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि आखिर उनका टिकट क्यों काटा गया। उस समय उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद कोई जिम्मेदारी नहीं मिली।

गौरतलब है कि 2017 में स्वाति सिंह सरोजनीनगर से विधायक चुनी गई थीं और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री बनी थीं। 2022 में भाजपा ने उनकी जगह राजेश्वर सिंह को टिकट दिया था। वहीं, उनके पूर्व पति दयाशंकर सिंह को बलिया से चुनाव लड़ाया गया था।

अब 2027 में सरोजनीनगर से स्वाति सिंह की दावेदारी के बाद भाजपा के भीतर टिकट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पार्टी ने अभी उनकी उम्मीदवारी पर कोई फैसला नहीं किया है।

और खबरें