देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को रोजगार की सौगात
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी सहायता राशि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन सभी का चयन राजस्व विभाग में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई। योजना के माध्यम से कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल दिया जाता है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही किसान परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता को उनके संकट के समय सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे सामाजिक सुरक्षा कवच का हिस्सा बताया।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin