ब्रेकिंग:सीएम योगी कल 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

4,300 किसान परिवारों को मिलेगी 215 करोड़ की मदद

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ, 10 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 11 नवंबर को युवाओं और किसान परिवारों को आर्थिक एवं रोजगार संबंधी सौगात देंगे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना के माध्यम से कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी मौजूद रहेंगे।

और खबरें