देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, कटे नाम जुड़वाने के लिए बूथ स्तर तक चलेगा अभियान
जेपीएस राठौर को सौंपी गई जिम्मेदारी

लखनऊ, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम कटने के मुद्दे पर भाजपा ने गंभीर रुख अपनाया है। करीब डेढ़ करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने की आशंका को लेकर पार्टी ने अब संगठन को पूरी ताकत से मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि यह समय पूरी प्रतिबद्धता और प्राणप्रण से जुटने का है। मतदाता सूची में जिन पात्र लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें चिह्नित कर हर हाल में नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एक महीने का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों से इस काम को प्राथमिकता पर लेते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को कहा।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में पूरी गंभीरता से जुटने के निर्देश दिए। पार्टी ने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को कटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के अभियान का संयोजक बनाया है। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में अभियान की निगरानी और समन्वय किया जाएगा।
भाजपा की रणनीति अब घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का सत्यापन करने की है। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं, उनके आवेदन और जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में कार्यकर्ता मदद करेंगे। जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा स्तर के मतदाता प्रमुखों और बूथ कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

दरअसल, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण भाजपा के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से अहम मुद्दा बन गया है। पार्टी का मानना है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। ऐसे में अब भाजपा ने कटे हुए नामों की पहचान से लेकर उन्हें दोबारा जुड़वाने तक की जिम्मेदारी संगठन के अलग-अलग स्तरों पर तय कर दी है। अगले एक महीने में यह साफ होगा कि भाजपा का यह अभियान जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी साबित होता है।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin