देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी
पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने भी ली सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलाया पार्टी का दामन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। बस्ती के पूर्व बसपा सांसद अरविंद कुमार चौधरी और बांदा के पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दोनों नेताओं के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा।

सपा सांसद के परिवार में भाजपा की सेंधमारी
अरविंद कुमार चौधरी की भाजपा में एंट्री को बस्ती की राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। वह बस्ती से मौजूदा समाजवादी पार्टी सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं। राम प्रसाद चौधरी पूर्वांचल में कुर्मी समाज के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके परिवार से जुड़े अरविंद चौधरी का भाजपा में शामिल होना राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।
अरविंद कुमार चौधरी वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर बस्ती लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह 2009 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य रहे। अब उनके भाजपा में शामिल होने को बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के सामाजिक और राजनीतिक आधार को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव भी भाजपा में
बांदा के पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ भी बड़ी संख्या में समर्थक पार्टी में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव से पहले सपा से जुड़े नेताओं और अन्य राजनीतिक चेहरों को भाजपा में शामिल कराने के घटनाक्रम को पार्टी के संगठन विस्तार की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
2027 चुनाव से पहले तेज हुई सियासी गोलबंदी
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपने संगठन और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और अनिल यादव की भाजपा में एंट्री इसी राजनीतिक हलचल का हिस्सा है। खासतौर पर अरविंद चौधरी का सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी के परिवार से संबंध होने के कारण इस घटनाक्रम पर पूर्वांचल की राजनीति में विशेष नजर रहेगी।
हालांकि, इस राजनीतिक बदलाव का चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin