देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नामों की सूची वायरल होने पर भाजपा सख्त; कहा- न सूची तैयार हुई, न केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई
लखनऊ, 15 नवंबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के 209 प्रत्याशियों की कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरों को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस खबर का खंडन किया। भाजपा ने स्पष्ट किया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से ऐसी कोई सूची न तो तैयार की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कतिपय समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थाओं के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में 209 प्रत्याशियों की कथित सूची तैयार होने और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। यह पूरी तरह असत्य, निराधार, काल्पनिक और मनगढ़ंत है। पार्टी इस फर्जी और झूठी खबर का सिरे से खंडन करती है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी अथवा प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस प्रकार की कोई सूची तैयार नहीं की गई है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित की गई है। भाजपा एक अनुशासित और कैडर आधारित राजनीतिक दल है। विधानसभा या किसी भी अन्य चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की एक सुव्यवस्थित, लोकतांत्रिक और पूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया निर्धारित है, जो वर्तमान में प्रारंभ भी नहीं हुई है।
पार्टी ने इस तरह की खबरों को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ तत्व पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत अफवाह फैला रहे हैं।
भाजपा ने अपने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से अपील की है कि वे इस प्रकार के तथ्यहीन और भ्रामक समाचारों पर किसी भी रूप में विश्वास न करें। पार्टी ने स्पष्ट किया कि केवल आधिकारिक मंचों से जारी होने वाली सूचनाओं को ही प्रमाणिक माना जाए। प्रेस विज्ञप्ति पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षर हैं।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin