देशयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले
लखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
विजयादशमी पर संघ प्रमुख का युवाओं को संदेश, बोले- भारत कमजोर होगा तो देश को कमजोर देखने वालों की हिम्मत बढ़ेगी
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में आयोजित संघ के कार्यक्रम में युवाओं से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए होने चाहिए, न कि नई समस्याएं खड़ी करने के लिए। जब आंदोलन का उद्देश्य बदल जाता है, तो वे राजनीतिक साधन बनकर रह जाते हैं।

भागवत ने नई पीढ़ी, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के बहकावे में आने के बजाय विवेक के साथ निर्णय लें और देशहित को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि भारत कमजोर होगा तो भारत को कमजोर देखना चाहने वाली शक्तियों की हिम्मत बढ़ेगी। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय हितों के प्रति सजग रहें। संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में देश की विविधता को भारत की विशेषता बताते हुए आपसी सद्भाव और एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के प्रयास रचनात्मक होने चाहिए और उनका उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालना होना चाहिए।
देशलखनऊ से अयोध्या, गोरखपुर से गाजियाबाद और आजमगढ़ से संभल भेजे गए अधिकारी, कई जिलों के सीओ बदले
News Nation Today Admin
देशअखिलेश के बयानों के बाद डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
News Nation Today Admin
देशलोहिया पार्क में देशभर के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आल्हा, घूमर, लावणी और कथकली ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
News Nation Today Admin