ब्रेकिंग:2017 से पहले यूपी में उपद्रव था, आज उत्सव ही उत्सव है: योगी आदित्यनाथ

सीएम ने अयोध्या के दीपोत्सव का उदाहरण देकर बदली तस्वीर का किया जिक्र, बोले- गोमती नदी के तट पर भी उत्सव की शुरुआत उसकी स्वच्छता और अविरलता के संकल्प के साथ होनी चाहिए

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: अपडेट: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले और वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि पहले जिस प्रदेश में उपद्रव का माहौल रहता था, आज वहां उत्सव ही उत्सव है। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज अयोध्या का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल हो चुका है, जबकि 2017 से पहले दीपावली पर वहां इस तरह का कोई आयोजन नहीं होता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्ष 2017 में उनकी सरकार ने अयोध्या में दीपावली आयोजन की चर्चा की तो पता चला कि वहां ऐसा कोई आयोजन पहले होता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि चिराग तले अंधेरा होता है। अयोध्या में भी यही स्थिति थी। जिस स्थान पर पहले अंधेरा रहता था, आज वही अयोध्या दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में अपनी पहचान बना रही है।

गोमती नदी के तट पर उत्सव की अपील

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की पहचान और आत्मा गोमती नदी को बताते हुए कहा कि गोमती लखनऊ पहुंचने से पहले तक अविरल और निर्मल रहती है, लेकिन शहर के भीतर उसकी धारा अपना अस्तित्व खोने लगती है। इसे बदलने के लिए सरकार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बना रही है। ज्यादातर एसटीपी बन चुके हैं। नदी में गिरने वाले नालों और सीवर के पानी को टैप कर एसटीपी तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने अपील की कि लखनऊ में उत्सवों का आयोजन गोमती नदी के तट पर भी होना चाहिए। इसकी शुरुआत गोमती की स्वच्छता के संकल्प के साथ की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमती की अविरलता और निर्मलता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। नदी के तट पर होने वाले आयोजनों के माध्यम से लोगों को इसके संरक्षण और स्वच्छता से जोड़ना चाहिए।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin