राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
मुख्यमंत्री ने सपा पर लगाए गुंडागर्दी और माफिया संरक्षण के आरोप, पीड़ित परिवार से आज शाम मुलाकात करने की कही बात
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के रोडशो के दौरान एक नाबालिग की मौत की घटना को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले वन माफिया और खनन माफिया सक्रिय थे। उस दौर में माफिया किस तरह काम करते थे, यह सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अराजकता और गुंडागर्दी की पर्याय रही है तथा उसके शासनकाल में जनता का शोषण हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12-13 साल के मासूम बच्चे की गलती क्या थी? उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि रोडशो के दौरान हुई अराजकता में मासूम की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी विपक्ष के नेताओं की ओर से संवेदना का एक शब्द तक नहीं आया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज शाम स्वयं परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग सड़क पर अराजकता फैलाते हैं, उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें।
गौरतलब है कि 18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान जेसीबी (बैकहो लोडर) की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और आयोजकों की भूमिका की जांच शुरू की है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin