राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
पूर्व सांसद के साथ दिखे कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में
लखनऊ। बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में गोंडा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। कथा स्थल पर उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने बेटे बृजराज सिंह के साथ मौजूद रहे। राजा भैया और उनके बेटे ने बृजभूषण शरण सिंह का हाथ थामकर उन्हें कथा स्थल तक पहुंचाया।

इस दौरान सामने आई तस्वीरों में बृजभूषण शरण सिंह भगवा पगड़ी, पारंपरिक कुर्ता-धोती और कंधे पर अंगवस्त्र धारण किए नजर आए। वहीं राजा भैया भी पारंपरिक परिधान में उनके साथ चलते दिखाई दिए। राजा भैया के बेटे बृजराज सिंह भी इस दौरान उनके साथ रहे। तीनों के एक साथ कथा स्थल की ओर बढ़ने की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
कथा स्थल पर पहुंचने के दौरान राजा भैया और बृजराज सिंह का बृजभूषण शरण सिंह का हाथ पकड़कर साथ ले जाना खास चर्चा का विषय बना। सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान रखने वाले तीनों लोगों की एक साथ मौजूदगी ने इस धार्मिक आयोजन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी दिलचस्पी बढ़ा दी है।
बृजभूषण शरण सिंह गोंडा की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। वहीं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक हैं और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष हैं। धार्मिक आयोजन में दोनों नेताओं की यह मुलाकात और उनके बीच दिखी आत्मीयता की तस्वीरें अब चर्चा में हैं।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin