राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में यूपी सरकार की याचिका खारिज, आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक का फैसला बरकरार; पत्नी और बेटे को भी मिली राहत
नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही हाईकोर्ट से आजम खान को मिली राहत बरकरार रही।
दरअसल, इस मामले में रामपुर की विशेष अदालत ने आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2024 में तीनों की सजा निलंबित कर जमानत दे दी थी। साथ ही आजम खान की दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी थी।
हाईकोर्ट के इस फैसले को उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने सरकार की याचिका खारिज करते हुए आजम खान को मिली राहत बरकरार रखी। इसके अलावा उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी दोषसिद्धि पर रोक का लाभ दिया गया।
इस फैसले से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम खान के परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। हालांकि, यह फैसला इसी मामले से संबंधित है। आजम खान के खिलाफ चल रहे अन्य मामलों पर इसका सीधा असर नहीं माना जाएगा।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin