राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
5वें कौशल दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री- प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए शुरू किया था स्किल इंडिया अभियान

लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में विज्ञान भवन से स्किल इंडिया महाअभियान का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति वाले भारत के युवाओं की प्रतिभा को मंच देना और उनके मन से हताशा व निराशा दूर करना था। शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मनीषा का उद्घोष 'अयोग्यः पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभः' इसी भावना को व्यक्त करता है। अर्थात कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, बल्कि उसकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा देने वाला योग्य व्यक्ति मिलना दुर्लभ होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया अभियान के माध्यम से इसी सोच को आगे बढ़ाने का काम किया। वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में भी कौशल विकास मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया गया। प्रदेश सरकार ने युवाओं की क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से सात लाख युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। यह युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत प्रदेश के 2.65 लाख से अधिक ग्रामीण युवक-युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 1.23 लाख से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास अभियान का उद्देश्य केवल युवाओं को प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाना और उनकी प्रतिभा का उपयोग प्रदेश तथा देश के विकास में करना है। युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin