खास खबर:SIR अभियान को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का दिया निर्देश

SIR को लेकर डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को प्रण प्राण से जुटने को कहा

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: अपडेट: 1 मिनट का पाठ

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

396400.jpg

बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, आवश्यक प्रपत्र भरवाने और नए मतदाताओं को पंजीकरण के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ घर-घर पहुंचें और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

396399.jpg

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। इस अभियान में सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय और योगेंद्र पटेल, विधानसभा प्रभारी रामदेव पाल, अभियान संयोजक मान सिंह, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, आशीष हितैषी, अमित चौधरी समेत भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin