ब्रेकिंग:स्पेशल TET में प्राइमरी के शिक्षक सबसे ज्यादा फेल, कुल 41 फीसदी ही हुए पास

प्राथमिक स्तर पर महज 29.92 प्रतिशत शिक्षक सफल, कक्षा 6 से 8 तक के 55.19 फीसदी अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 2 मिनट का पाठ
  • 93 हजार से अधिक शिक्षकों ने दी थी परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कार्यरत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी)-2026 का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा के नतीजों में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। दोनों स्तरों को मिलाकर महज करीब 41.5 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हो सके, जबकि लगभग 58.5 प्रतिशत शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाए। खास बात यह है कि कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्तर पर सफलता का प्रतिशत 30 फीसदी से भी कम रहा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक, प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से सिर्फ 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इस तरह प्राथमिक स्तर पर सफलता का प्रतिशत 29.92 रहा। यानी इस स्तर पर करीब 70 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा पास नहीं कर सके।

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए। इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 55.19 रहा। दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 38,902 सफल हुए।

तीन नवंबर को हुई थी परीक्षा, 17 दिन में आया परिणाम

आयोग ने तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा के महज 17 दिनों के भीतर 20 नवंबर को परिणाम घोषित कर दिया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में परिणाम जारी हुआ। उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के मुताबिक, सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी परीक्षा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ऐसे कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है, जिनकी नियुक्ति के समय टीईटी की अनिवार्यता नहीं थी। ऐसे शिक्षकों को निर्धारित समयसीमा 31 अगस्त 2028 तक परीक्षा पास करने का अवसर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित की गई थी।

परीक्षा के नतीजों में सबसे बड़ा अंतर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के परिणाम में सामने आया है। प्राथमिक स्तर पर जहां करीब 70 फीसदी अभ्यर्थी असफल रहे, वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर लगभग 55 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin