राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे देशभर के 4200 प्रशिक्षार्थी और 209 ट्रेनर्स
सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद
अलीगंज के तीन प्रशिक्षार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया शीर्ष स्थान
लखनऊ, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ में देशभर के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश के छह मेधावी प्रशिक्षार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले 52 टॉपर्स में 37 प्रशिक्षार्थी अखिल भारतीय शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) और 15 प्रशिक्षार्थी शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) से जुड़े हैं। इनके अलावा कार्यक्रम में देशभर से 4200 प्रशिक्षार्थी और 209 ट्रेनर्स भी हिस्सा लेंगे।
पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा आयोजन
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह की खास बात यह है कि वर्ष 2022 से 2025 तक लगातार चार साल नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पहली बार राजधानी से बाहर हो रहा है। इसकी मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लखनऊ में इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी।
यूपी के छह युवाओं को मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 52 मेधावियों में उत्तर प्रदेश के छह प्रशिक्षार्थी शामिल हैं। इनमें तीन सीटीएस और तीन सीआईटीएस के टॉपर हैं। प्रदेश के इन युवाओं ने तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल किया है।
अलीगंज संस्थान के तीन प्रशिक्षार्थियों की उपलब्धि पर नजर
समारोह में लखनऊ के अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के तीन प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह संस्थान वर्ष 2015 से उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन संचालित है और सीआईटीएस योजना के तहत 23 व्यवसायों में प्रशिक्षण देता है।
संस्थान ने बीते दो प्रशिक्षण वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 में 10 व्यवसायों के कुल 19 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 16 इसी संस्थान के थे। वहीं, प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 में 19 व्यवसायों के कुल 38 ऑल इंडिया टॉपर्स में से 34 प्रशिक्षार्थी इसी संस्थान से संबंधित रहे। अब राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में संस्थान के तीन प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया जाना प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण की उपलब्धियों को रेखांकित करेगा।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin