राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
गोरखपुर जा रही ट्रेन स्टेशन से रवाना होते ही हुई बेपटरी, यात्रियों में मचा हड़कंप; राहत की बात, हादसे में कोई हताहत नहीं
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15003) स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन के चार एसी कोच बेपटरी हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से चलकर कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी। यहां से शाम करीब 5:03 बजे ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हुई। स्टेशन से आगे बढ़ने के करीब दो मिनट बाद शाम 5:05 बजे ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। इनमें बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच शामिल हैं। इन चारों कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से नीचे उतर गई।
रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग और राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत एवं बहाली का काम शुरू कराया गया। प्रयागराज से भी वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
सभी यात्री सुरक्षित, कोई हताहत नहीं
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन की गति कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। यात्रियों को सुरक्षित रखने और प्रभावित कोचों को पटरी पर लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की वजह की जांच
फिलहाल ट्रेन के बेपटरी होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के चलते प्लेटफॉर्म नंबर सात पर रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त कर रेल यातायात सामान्य करना है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin