ब्रेकिंग:बिहार में भीषण सड़क हादसा, गाजीपुर के दूल्हे की बारात में मातम; 8 लोगों की मौत

बारातियों की तेज रफ्तार कार बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ
  • दूल्हे के पांच दोस्तों समेत आठ की गई जान; तीन बाइक सवार भी मृतकों में शामिल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बिहार जा रही बारात की खुशियां रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। बिहार के बक्सर जिले में बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें कार सवार दूल्हे के पांच दोस्त और बाइक पर सवार तीन लोग शामिल हैं।

हादसा बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सोनपा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी रामनिवास राम के बेटे अरुण कुमार की बारात बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव जा रही थी।

बारात में शामिल युवक हुंडई कार से सफर कर रहे थे। इसी दौरान कार की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में बादल कुमार (30), इरफान अंसारी (25) और अरबाज अली (20) शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सत्येंद्र गुप्ता और सम्राट ठाकुर समेत अन्य की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही गाजीपुर के भतौरा गांव में मातम पसर गया।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin