खास खबर:आर्थिक तंगी नहीं बनेगी सपनों की राह में रोड़ा, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहा सफलता का मंच

यूपी के 157 केंद्रों पर 19,856 अभ्यर्थी कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, यूपीएससी से नीट-जेईई तक की मुफ्त कोचिंग

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ
  • कानपुर के तीन केंद्रों से 15 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ चयन

लखनऊ, 10 नवंबर। आर्थिक अभाव अब प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों की राह में बाधा नहीं बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। समाज कल्याण विभाग की इस योजना के तहत प्रदेश के 157 केंद्रों पर 19,856 अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

योजना के तहत युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), नीट, जेईई और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से विषयवार पढ़ाई के साथ परीक्षा के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल रहा है, जो प्रतिभा और मेहनत के बावजूद निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस वहन नहीं कर पाते।

योजना के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। कानपुर में संचालित तीन अभ्युदय केंद्रों से अब तक 15 अभ्यर्थियों का जेईई मेन्स, यूपीपीसीएस लेक्चरर और जूनियर असिस्टेंट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो चुका है। इन सफलताओं से दूसरे अभ्यर्थियों को भी सीमित संसाधनों में बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिल रही है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने लक्ष्य से पीछे न रह जाए। योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुलभ बनाने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin