राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
17 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा कार्तिक पूर्णिमा मेला, गंगा आरती कर मां गंगा का लिया आशीर्वाद
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 17 से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की और मेले में विभिन्न विभागों की ओर से ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) के तहत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने सदर बाजार में लगाई गई दुकानों का निरीक्षण करते हुए मेले में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य फोकस 'वोकल फॉर लोकल' पर रखा जाए। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिल सके।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने हापुड़ और अमरोहा के जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहरने, खान-पान, स्वच्छता और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा मेले का आयोजन कुंभ मेले की तर्ज पर किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा नदी पर बनाया जा रहा पीपा पुल गढ़मुक्तेश्वर मेले और अमरोहा के तिगरी मेले को आपस में जोड़ेगा। इससे दोनों मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गंगा के दोनों तटों पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों के बीच संपर्क आसान होगा।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin