राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
फरह ब्लॉक के परखम स्थित गो ग्राम में की विशेष पूजा, देसी गाय की उतारी आरती, किया पूजन
दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में गोमय उत्पादों का किया अवलोकन
मथुरा, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित 'गो ग्राम' पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी निर्धारित बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने यहां गायों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है।

गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया। वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। योगी सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है, जिसकी स्पष्ट झलक इस गोपाष्टमी महोत्सव में भी देखने को मिली।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin