राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
योगी आदित्यनाथ ने अंतिम दर्शन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी मां सावित्री देवी के निधन की खबर मिलने के बाद पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मां के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गहरे शोक में हैं। परिवार के सदस्यों के बीच पहुंचकर उन्होंने मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पैतृक गांव में शोक का माहौल रहा। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी इस दुख की घड़ी में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की मां सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह पंचूर गांव स्थित अपने आवास पर 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी ने की थी।
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। वह गोरखपुर से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। शनिवार को हरिद्वार में सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin