राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा महिला मोर्चा, घर-घर जाकर महिलाओं और मतदाताओं से करेंगी सीधा संवाद
लखनऊ, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारकों को उतारने की रणनीति तैयार की है। शुक्रवार को लखनऊ के विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में आठ राज्यों से पहुंचीं 403 महिला विस्तारक बहनों ने हिस्सा लिया। ये विस्तारक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर घर-घर संपर्क करेंगी और महिलाओं सहित आम मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगी।

कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला विस्तारकों का मार्गदर्शन किया।

बैठक में महिला विस्तारकों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही महिलाओं को पार्टी संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि महिला विस्तारकों को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रवास कर व्यापक जनसंपर्क अभियान को गति देनी है। उन्हें घर-घर पहुंचकर आमजन और मतदाताओं से सीधा संवाद करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम भी करना है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल राजनीतिक तैयारी नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का बड़ा अभियान है। इसमें महिला शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में महिलाएं केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। उन्हें मातृशक्ति के बीच जाकर भाजपा की विचारधारा और सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करना है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश भयमुक्त हुआ है और मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। महिला विस्तारकों को यही संदेश लेकर महिलाओं के बीच पहुंचना है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विस्तारक बहनें अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के जरिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विचारों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।
प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूत कड़ी बनकर काम करेंगी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मातृशक्ति भाजपा की नीतियों और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने संगठन की एकजुटता और महिला कार्यकर्ताओं के परिश्रम को आगामी चुनाव की तैयारियों का महत्वपूर्ण आधार बताया।
योगी की मां के निधन पर दो मिनट का मौन
कार्यशाला की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin