खास खबर:यूजीसी विवाद पर भाजपा नेतृत्व ने पहली बार मानी चूक, संगठन को नए सिरे से साधने की तैयारी

मथुरा की दो दिवसीय योजना बैठक में महिला और युवा वर्ग पर विशेष फोकस, यूजीसी मुद्दे से मिले राजनीतिक संदेश के बाद संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 2 मिनट का पाठ

मथुरा। यूजीसी से जुड़े विवाद को लेकर भाजपा नेतृत्व के रुख में बदलाव के संकेत मिले हैं। पार्टी नेतृत्व ने पहली बार इस मुद्दे पर हुई चूक को स्वीकार करते हुए आत्ममंथन का संकेत दिया है। इसे केवल एक नीतिगत विवाद के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं और सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की छवि से जुड़े विषय के तौर पर देखा जा रहा है।

मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को हुई भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश योजना बैठक में मिशन-2027 को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 50 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यूजीसी विवाद से पार्टी को मिला राजनीतिक सबक

बैठक में यूजीसी के नए नियमों को लेकर पार्टी के भीतर और विभिन्न वर्गों में सामने आई नाराजगी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस विषय पर अपनी चिंताएं रखीं। इस पर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बताया गया कि सरकार ने भी नियम तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ चूक होने की बात स्वीकार की है। आश्वासन दिया गया कि कमियों को दूर किया जाएगा और ऐसा कोई नियम लागू नहीं होने दिया जाएगा, जिससे किसी के साथ अन्याय हो या उसका भविष्य प्रभावित हो। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण इस पर आगे की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई।

युवा और महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति

बैठक में भाजपा ने महिला और युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने पर विशेष जोर दिया। पार्टी का मानना है कि 2027 के चुनाव में पहली और दूसरी बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए युवाओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने के साथ संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में बताया कि लखनऊ में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं में केवल 25 प्रतिशत ने ही खुद को मतदाता बताया। इसके बाद उन्होंने पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

महिलाओं के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और महिला मतदाताओं से सीधा संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला, गरीब, युवा और किसान को विकास की प्रमुख श्रेणियां बताए जाने के अनुरूप पार्टी इन वर्गों के बीच अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जाएगी।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin