खास खबर:यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर भाजपा का मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनाव जीत का मंत्र दिया

मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन संगठनात्मक बैठक, सीएम योगी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों पर हुई चर्चा

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

मथुरा। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि मथुरा में भाजपा उत्तर प्रदेश की योजना बैठक के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। उन्होंने संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की कार्ययोजना और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

379529.jpg

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए समन्वय के साथ काम करने पर चर्चा की।

379530.jpg

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि पर आयोजित इस बैठक को भाजपा की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin