ब्रेकिंग:बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ का बड़ा एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी दुर्दांत गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया डी-कंपनी से जुड़ा गैंगस्टर

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 2 मिनट का पाठ
  • मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर की हत्या का था आरोपी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान को मार गिराया। वह दिल्ली में हुए चर्चित समीर हत्याकांड में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और नोएडा एसटीएफ को नसीम दुर्रानी के बुलंदशहर में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस को साथ लेकर संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद क्षेत्र के जाट चौक के पास घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देखकर नसीम ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे कई गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल नसीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

16 नवंबर को समीर की हत्या के बाद था फरार

नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में समीर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। बताया जाता है कि समीर अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस हत्याकांड के बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

डी-कंपनी और छोटा शकील से जुड़ाव की चर्चा

पुलिस रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नसीम के तार अंडरवर्ल्ड की डी-कंपनी से जुड़े बताए जाते थे। उसका नाम छोटा शकील के संपर्क में रहने और वर्ष 2016-17 में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की कथित सुपारी लेने के मामले में भी सामने आया था।

25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

नसीम दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियारों समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। दिल्ली और गाजियाबाद के कई थानों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुई है।

इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin