राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
11 महीने से चितबड़ागांव थाने में थे तैनात, परिवार में पत्नी, मां और छह माह का बच्चा; आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
बलिया। बलिया में 28 वर्षीय उपनिरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। संदीप पिछले 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। दो दिन पहले ही उनका तबादला पकड़ी थाने में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, संदीप शनिवार शाम अपनी बुलेट और मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
संदीप मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और छह महीने का बच्चा है। घटना के बाद एक महिला से संपर्क और कथित तौर पर धमकी मिलने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।
एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक, दरोगा की आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin