खास खबर:ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

जारचा थाने में तैनात थीं रश्मि गौतम, पिता के फोन नहीं उठाने पर खुला मामला; शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका

News Nation Today Admin
·
रिपोर्ट: News Nation Today Adminप्रकाशित: News Nation Today Admin
प्रकाशित: 1 मिनट का पाठ

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह 27 वर्षीय महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जारचा कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर की रहने वाली रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। वह जारचा कोतवाली परिसर में बने सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। मंगलवार सुबह उनके पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पिता ने उनकी एक महिला सहकर्मी को फोन कर आवास पर जाकर पता लगाने को कहा।

सहकर्मी जब उनके आवास पर पहुंचीं तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो रश्मि बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और खबरें

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
राज्यLIVE

2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस

आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट

News Nation Today Admin

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस
राज्यLIVE

शाहजहांपुर में कांग्रेस की रैली में माइक के लिए भिड़े नेता, प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई तीखी बहस

मंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक

News Nation Today Admin