राज्यLIVE2027 चुनाव: बसपा ने घोषित किए 9 विधानसभा प्रत्याशी, अंबेडकरनगर पर खास फोकस
आकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम समेत प्रदेश पदाधिकारी रहे मौजूद
संगठन की तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के फरह में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित योजना बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता और चुनावी रणनीति को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य, संगठन और सरकार के बीच समन्वय तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक को भाजपा की मिशन-2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्यLIVEआकाश आनंद ने अयोध्या में किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीकापुर से जितेंद्र सिंह बबलू तो कटेहरी से मारुति मिश्रा को टिकट
News Nation Today Admin
राज्यLIVEबसपा सुप्रीमो मायावती की तरह ही आकाश आनंद को मिला पहली लाइन में बैठने का प्रोटोकॉल
News Nation Today Admin
राज्यLIVEमंच पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच हुई नोकझोंक
News Nation Today Admin